फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The quarantine period of deposits will remain in the hospital

जमातियों की क्वारंटीन अवधि पूरी, अस्पताल में ही रहेंगे

Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
The quarantine period of deposits will remain in the hospital
भदोही जिले के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बिना मास्क के बांग्लादेशी जमाती। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही नगर के काजीपुर स्थित एक मस्जिद के गेस्ट हाउस से बरामद 11 बांग्लादेशियों समेत 14 जमातियों की क्वारंटीन अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। मुकदमा दर्ज होने के कारण क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेजे जाने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ऐसा करने के मूड में नहीं है। इसके लिए ऊपर के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने कहा कि फिलहाल वे सभी पुलिस की निगरानी में क्वारंटीन सेंटर में ही रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात में भाग लेने आए 11 बांग्लादेशियों समेत 14 लोगों को गत 31 मार्च को भदोही नगर के काजीपुर मोहल्ले में स्थित मस्जिद के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। उनमें बांग्लोदशी नागरिकों के अलावा दो पश्चिम बंगाल और एक असम का निवासी है। टूरिस्ट वीजा पर भारत आए बांग्लादेशी नागरिक यहां धर्म प्रचार के कार्य में लगे थे, इसलिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए क्वारंटीन करवा दिया। उनकी क्वारंटीन अवधि समाप्त होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि पुलिस अब उन्हें जेल भेजेगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। जैसा निर्देश होगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, वे सभी अस्पताल में ही पुलिस की निगरानी में रहेंगे। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि लगभग 28 दिन से भदोही में छिपकर रह रहे जमातियों की क्वारंटीन अवधि तो एक तरह से पहले ही समाप्त हो चुकी थी, लेकिन फिर भी उनकी जांच कराई गई और क्वारंटीन कराया गया। अब उनकी यह तिथि भी समाप्त हो चुकी है। ऊपर से जैसा निर्देश होगा, उस तरह का निर्णय लिया जाएगा। क्वारंटीन सेंटर में भी वे सभी पूरी तरह से पुलिस की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed