फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The problem of drinking water will be solved with Rs 1 crore 30 lakh

Bhadohi News: एक करोड़ 30 लाख से पेयजल की समस्या का होगा समाधान

Fri, 11 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The problem of drinking water will be solved with Rs 1 crore 30 lakh
सुरियावां। नगर में करीब एक करोड़ 30 लाख की लागत से पेजयल की समस्या का समाधान किया जाएगा। पाइप लाइन बिछाने के बाद वार्ड दो सुभाष नगर मलेपुर में जलनिगम की पाइप लाइन लिंक नहीं की गई है। इससे अब तक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है। करीब चार हजार आबादी बीते आठ माह से पेयजल के लिए टैंकर पर निर्भर है। नगर पंचायत के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में इसे लिंक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी-मछलीशहर हाईवे निर्माण के दौरान सुरियावां नगर में पेयजल पाइप लाइन ध्वस्त हो गई है। इससे अटल चौराहा, पुरानी बाजार वार्ड आठ समेत अन्य इलाकों में चार हजार की आबादी पर पेयजल संकट बढ़ गया। नगर पंचायत की ओर से हर दिन यहां टैंकर से पानी सप्लाई कर लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। हालांकि, लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक करोड़ 30 लाख की लागत से नई पेयजल पाइप बिछाई गई है। हालांकि उसे अब तक मलेपुर में जलनिगम की पाइप लाइन से लिंक नहीं किया जा सका है। पाइप लाइन लिंक होने पर चार हजार से अधिक आबादी की समस्या का समाधान हो सकेगा। अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया की दो दिन के अंदर मेन पाइप से लिंक कर दिया जाएगा। जिससे मलेपुर समेत अन्य वार्डवासियों को शुद्ध पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed