फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The police have not been able to apprehend the accused even after 48 hours.

Bhadohi News: 48 घंटे के बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Sun, 01 Feb 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The police have not been able to apprehend the accused even after 48 hours.
ट्रॉमा सेंटर में घायल का चल रहा है उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुर्गागंज। सुरियावां थानाक्षेत्र के भिखमापुर गांव में विनोद चौहान का आधा पैर काटने वाले नकाबपोश बदमाशों को 48 घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंच सकी। गिरफ्तारी के लिए गठित तीन टीमें को अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। वहीं घायल युवक का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
बुधवार रात में भिखमापुर गांव निवासी विनोद चौहान पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसका एक पैर का आधा हिस्सा कट गया था। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित की है।
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लग सका। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने गांव में जाकर लोगों से बातचीत की, लेकिन पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है। परिजनों ने बताया कि घायल विनोद के पैर का ऑपरेशन किया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत स्थिर बताई गई है। इस घटना का असर सिर्फ भिखमापुर गांव तक ही सीमित नहीं है। आसपास के मतेथू, हरीपट्टी संग करीब छह से सात गांव के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
मनीष द्विवेदी,प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed