{"_id":"6a9daf7d8f17a3932004bbc7","slug":"the-picture-of-narmadeshwar-mahadev-temple-will-change-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148252-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर, 92 लाख से होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर, 92 लाख से होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर भूमी पूजन करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे। स्रोत संगठन
डीघ ब्लॉक के सीखापुर गांव में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की तस्वीर बदलेगी। कुल 92 लाख रुपये की लागत से यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य कराए जाएंगे।
रविवार को ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र को निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
जिले में सेमराध, सीतामढ़ी समेत 10 से ज्यादा धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। पिछले साल नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसको अब स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि श्रद्धा, संस्कृति और विकास के इस संगम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मंदिर का विकास होने से स्थानीय लोगों को सुविधाओं के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
मंदिर परिसर में 92 लाख रुपये की लागत से यात्री हाल, मुख्य गेट, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विकास कार्य पूरे होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर विनोद , राकेश पाठक, आनंद नारायण मिश्रा, बाबा मिश्रा, दादू, देवेश पांडेय, मुन्ने, आदर्श, अमित, दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।