{"_id":"6223b5c1bd141d4f2243d932","slug":"the-noise-of-publicity-stopped-now-trying-to-reach-door-to-door-bhadohi-news-vns641871176","type":"story","status":"publish","title_hn":"थमा प्रचार का शोर, अब घर-घर पहुंचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थमा प्रचार का शोर, अब घर-घर पहुंचने की कोशिश
विज्ञापन
करीब एक महीने से चल रहा चुनावी प्रचार का शोर शनिवार की शाम छह बजे थम गया। अब प्रत्याशी केवल घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे। इस बीच सात मार्च को सुबह सात बजे से शुरू होने वाले मतदान की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। रविवार को सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। निर्वाचन विभाग के अधिकारी व पुलिसकर्मी भी शनिवार को पूरे दिन व्यवस्था मुकम्मल करने में जुटे रहे।
जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह में चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही सात चरणों की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिले की तीनों विधानसभा सीटों भदोही, ज्ञानपुर और औराई में सात मार्च को अंतिम चरण में मतदान होना है। उसी के अनुसाक 10 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हुई। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए पूरा जोर लगा दिया। विभिन्न दलों के नेता, स्टार प्रचारक जिले में आकर अपने दल के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। प्रचार के अंतिम दिन यानी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो जनसभाओं को संबोधित करके प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं भी अपने-अपने दल के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। उधर,
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित स्थल से पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना होंगी। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार कुल 1375 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रत्येक बूथ पर पांच कार्मिक तैनात होंगे। इसमें एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी शामिल होंगे। कुछ पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि मतदान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) के अलावा भी कई विकल्प दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकल्प के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र, पासबुक, पैन कॉर्ड, स्मार्ट कॉर्ड एवं स्वास्थ्य बीमा (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) मनरेगा जॉबकार्ड, पेंशन दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र, आधार कॉर्ड में से किसी भी एक दस्तावेज के जरिए मतदान केंद्र पर मतदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कालीन नगरी के सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें और देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि सात मार्च को मतदेय स्थलों पर पहुंचने वाले मतदाताओं और दिव्यांगजन मतदाताओं को व्हील चेयर, सहायक, रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने महिला, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान पर जोर दिया। कहा कि सभी बूथों पर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मतदाताओं की सुविधा पर जोर दिया गया है।