फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury dropped again, icy winds increased the chill

Bhadohi News: फिर लुढ़का पारा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 14 Jan 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped again, icy winds increased the chill
ज्ञानपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड और गलन बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को धूप नहीं निकली। दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रही। शीतलहर और गलन से लोग ठिठुरते रहे। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी ढाई से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

नए साल के शुरूआत से ही ठंड का सितम जारी है। दो दिन धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस किया, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम एक बार फिर बदल गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात में कोहरे का असर रहा, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही धुंध ही रही। 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। घर से बाहर निकलने से पहले लोग सोचते। अगर जरूरी हुआ तो गर्म कपड़े पहनकर ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम 14.5 डिग्री रहा तो मंगलवार को दिन का 17 और रात का 9 डिग्री पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया बुधवार को भी तापमान में गिरावट आएगी। कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। आसमान में बादलों के दस्तक देने से बूंदाबांदी हो सकती है। बताया कि यह मौसम खेती किसानी के लिए बेहद फायदेमंद है। रोग का लक्षण दिखने पर तत्काल विशेषज्ञ के सलाह पर दवा का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed