फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The maximum temperature crossed 400 for the third consecutive day

Bhadohi News: लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 400के पार

Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature crossed 400 for the third consecutive day
जिले में रिकाॅर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। अप्रैल में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल महीने के औसतन तापमान से डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है। 18 किमी की रफ्तार गर्म हवाएं चलीं। राहगीरों के चेहरे झुलस गए।
जनपद में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में करीब एक डिग्री की कमी आई। अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन धूप की तपिश से लोग बेहाल नजर आए। सुबह ही धूप बदन में चूभने लगी।
विज्ञापन

सुबह नाै बजे से 11 बजे तक प्रति घंटे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिना हेलमेट, गमछा के निकले राहगीर को परेशानी हुई। दोपहर 12 से दो बजे तक विभिन्न मार्गाें पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही उमस बढ़ गई। बिजली गुल होने पर लोग पसीने से भींग गए। शाम पांच बजे के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पछुआ हवाओं के चलने से बृहस्पतिवार को तापमान में वृद्धि होगी। हीटवेव की भी आशंका है। लोगाें को सेहत के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए। बिना काम के घर से बाहर कतई न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed