फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The matter of appointment of sweepers echoed in the house

सदन में गूंजा सफाईकर्मियों की नियुक्ति का मामला

Sat, 06 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The matter of appointment of sweepers echoed in the house
ज्ञानपुर। करीब 14 साल से लटकी जिले की सफाईकर्मी नियुक्ति का मामला शुक्रवार को देश की सबसे बड़े सदन में गूंजा। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने में शुरू कराने के लिए सरकार से मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने सदन में कहा कि साल 2008 में सफाईकर्मी पद की नियुक्ति शुरू हुई थी। उस दौरान भ्रष्टाचार के कारण नियुक्ति नहीं हो सकी। यूपी के सभी जिलों में नियुक्ति हो गई लेकिन भदोही में आज तक मामला लटका हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान मुहिम में अहम भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मी 14 साल से भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि भदोही जिले में 1272 पदों के लिए पहली बार में करीब पांच हजार, दूसरी बार में 80 हजार और तीसरी बार में सात लाख से अधिक आवेदन आए। उन्होंने सरकार से मांग किया कि एक माह में सफाईकर्मी की नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया जाए। जिससे स्कूल, ग्राम पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed