फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The ineligible digest the five hundred quintals of gram

अपात्रों ने हजम कर लिया पांच सौ क्विंटल चना

Sun, 28 Mar 2021 05:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
The ineligible digest the five hundred quintals of gram
ज्ञानपुर/लालानगर। ब्लॉक डीघ और औराई में लगभग पांच हजार अपात्र अंत्योदय कार्डधारकों ने 500 क्विंटल नि:शुल्क चना हजम करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। रविवार को औराई ब्लॉक के जहांगीराबाद निवासी सुनील कुमार सिंह ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि दोनों ब्लॉक में लगभग दो सौ गांव हैं और 10 हजार अंत्योदय कार्डधारक आपूर्ति विभाग की सूची में दर्ज होकर राशन का लाभ उठाते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना अंतर्गत 2020 में प्रतिकार्ड एक किलोग्राम नि:शुल्क चना का लाभ लिया। नवंबर 2020 में चना का आवंटन देर से होने के कारण वितरण नहीं हो सका था। मार्च 2021 में चार्ट तैयार कर विभाग नोडल अधिकारियों की देखरेख में चने का वितरण सुनिश्चित कराया। वितरण में विभागीय उदासीनता बरते हुए पात्र गृहस्थी को नजरंदाज कर अंत्योदय कार्डधारक प्रथम वरीयता में रखे गए। 18 मार्च तक वितरण संपन्न दिखाने पर कोटेदारों और ब्लॉक स्तरीय आपूर्ति निरीक्षकों की शिथिलता परत-दर-परत खुलने लगी। जबकि जनवरी दिसंबर 2020 में डीएम के निर्देश पर कुल 38266 अंत्योदय कार्डधारकों की हकीकत परखने के लिए लेखपाल, सेक्रेटरी को गांववार जांच की जिम्मेदारी दी गई। फरवरी 2021 तक जांच टीम ने लगभग एक हजार से अधिक अंत्योदय कार्डधारकों अपात्रता की श्रेणी में लाकर जांच जारी रखा। विभागीय अधिकारियों ने अपात्रता में आने वालों के स्थान पर पात्रों का चयन कर आय प्रमाणपत्र मांगा जो अभी तक हासिल नहीं हो सका। आपूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों की सांठ-गांठ से कब तक अपात्र आपूर्ति विभाग को चपत लगाते रहेंगे कुछ नहीं कहा जा सकता। ब्लॉकवार हुई गड़बड़ी की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता खत्म होने पर विभाग अग्रिम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed