फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The first day 318 nominations

पहले दिन हुए 318 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 29 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
The first day 318 nominations
पंचायत चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट और भदोही ब्लाक पर प्रत्याशियों ने भरे परचे
विज्ञापन



 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए भारी गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों का नामांकन सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 44 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 274 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कलेक्ट्रेट और भदोही ब्लाक पर जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रत्याशियों ने टैंपो हाई है...के नारे के साथ अपनी ताकत का एहसास कराया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स मौजूद रही।


जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए जिला मुख्यालय के मेनगेट पर ही बैरियर लगा दिया गया था।

मुख्य द्वार के बाद नामांकन स्थल पर लगाए गए बैरीकेडिंग से होकर प्रत्याशी सिर्फ अपने प्रस्तावकों के साथ ही अंदर जा रहे थे। आरओ राम भवन ने बताया कि पहले दिन छह वार्डों के लिए 44 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह भदोही ब्लाक के करीब 143 क्षेत्र पंचायत सीटों के नामांकन के लिए 15 काउंटर लगाए गए थे।


 अलग-अलग काउंटरों पर प्रस्तावकों संग पहुंचे प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुरक्षा के लिए सुरक्ष्ााकर्मी तैनात रहे। वे किसी भी स्थिति से के लिए तैयार रही।



 आरओ जेडी सिंह ने बताया कि बीडीसी के 274 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर तक नामांकन चलेगा। मालूम हो कि पहले चरण में भदोही ब्लाक में नौ अक्टूबर को मतदान होगा। पंचायत चुनाव से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में नियंत्रण कक्ष खुल गया है।


 जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु ने बताया कि कोई भी चुनाव से जुड़ी शिकायत 212013 पर दर्ज करा सकता है। उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed