फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The District Magistrate and the Superintendent of Police will pull Lord Jagannath's chariot

Bhadohi News: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खींचेंगे भगवान जगन्नाथ का रथ

Thu, 16 Jul 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate and the Superintendent of Police will pull Lord Jagannath's chariot
गोपीगंज। नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा ज्ञानपुर रोड स्थित वृंदावन वाटिका खटाई नेता के बगीचा से शुरू होगी। भगवान जगन्नाथ का रथ पूरे नगर में भ्रमण करेगा। देर रात्रि यह यात्रा मंगलम सेवा समिति के कार्यालय पर समाप्त होगी। भाजपा नेता और मंगलम सेवा समिति के व्यवस्थापक कृष्ण कुमार खटाई ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यापारियों और श्रद्धालुओं में भी इस रथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन

नगर के राजमार्ग, छोटा चौराहा, सदर मोहल्ला और मिर्जापुर रोड जैसे कई मोहल्लों को झंडों और पोस्टरों से सजाया गया है। जगह-जगह लगे भगवान जगन्नाथ के पोस्टर और बैनर नगर की शोभा बढ़ा रहे हैं। रंग-बिरंगे झंडों से पूरा नगर जगमगा रहा है। व्यवस्थापक कृष्ण कुमार खटाई ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर पूरे गोपीगंज नगर में उत्साह का माहौल है। नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों को झंडों और पोस्टरों से सजाया गया है। मंगलम सेवा समिति के अरुण कुमार मिंकु, दीपक मोदनवाल, बबलू साहू और जगद उमर जैसे कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से बड़ी संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed