फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The demonstration against the rigged

धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 21 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 21 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 डायट से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं ने शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार को बीएसए के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिक्षक भर्ती में अभिलेखों की अदला-बदली कर चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशिक्षुओं ने डायट से सत्यापन की मांग की आवाज बुलंद की। अंत में मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के समय प्रस्तुत किए गए अंकपत्रों के विपरित गुणांक की वृद्धि के लिए फर्जी अंकपत्र शामिल किया जा रहा है। प्रशिक्षण के समय विकलांगता की श्रेणी में चयन न होने के बाद भी नियुक्ति के समय विकलांग की श्रेणी में आवेदन गलत ढंग से लिया गया। प्रशिक्षण में दाखिले से पूर्व का टीईटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रशिक्षुओं ने मांग किया कि चयन के लिए उपल्ब्ध कराए गए प्रमाणपत्रों को डायट के अभिलेखों से मिलाया जाए। डीएम से मांग किया कि चयन प्रक्रिया की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में सोनम सिंह, विनोद कुमार, आराधना दूबे, राकेश सिंह यादव, रेखा पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed