{"_id":"6b073910d6c1e5f52202d2f3","slug":"8-black-spots-on-a-42-km-highway-a-3-km-stretch-remains-in-darkness-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-151976-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 42 किमी हाईवे पर 8 ब्लैक स्पॉट, 3 किमी तक अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 42 किमी हाईवे पर 8 ब्लैक स्पॉट, 3 किमी तक अंधेरा
विज्ञापन
गोपीगंज फ्लाईओवर के निचे छाया अंधेरा। संवाद
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के भदोही सीमा में करीब सात से आठ स्थान ऐसे हैं, जहां घना अंधेरा रहता है। ये स्थान हादसों के लिहाज से बेहद खतरनाक हैं। दुर्घटना होने पर यदि समय से किसी की नजर नहीं पड़ी तो रातभर वाहन शवों को रौंदते रहते हैं।
सुबह तक शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। पांच से सात स्थानों पर लाइटें नहीं हैं, जबकि चार से पांच जगहों पर कुछ लाइटें बुझी हुई हैं। सर्दियों में कोहरे और धुंध के दौरान ये स्थान हादसों का कारण बन सकते हैं।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का करीब 42 किमी हिस्सा भदोही जिले की सीमा से होकर गुजरता है। हाईवे की सुविधाओं की जिम्मेदारी हंडिया-राजातालाब हाईवे खंड की देखरेख कर रही कार्यदायी संस्था की है।
विज्ञापन
देश के सबसे व्यस्त हाईवे में शामिल इस मार्ग पर प्रतिदिन औसतन नौ से 10 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। इनमें करीब 30 फीसदी चार पहिया और 70 फीसदी बड़े वाहन होते हैं।
बुधवार शाम हमारी टीम ने हाईवे के प्रमुख स्थानों की पड़ताल की। आगामी दिनों में कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता कम होने पर अंधेरे वाले स्थान और बुझी लाइटें राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पड़ताल में जिले के 42 किमी दायरे में सात से आठ स्थानों पर 500 से 600 मीटर तक अंधेरा मिला। कुछ जगहों पर यह अंधेरा करीब दो से तीन किमी तक फैला हुआ था। इसके अलावा आठ से 10 स्थानों पर लाइटें बुझी मिलीं। बाबूसराय, तिउरी, वहिदा मोड़ और माधोसिंह के पास कुछ लाइटें बंद थीं, हालांकि आसपास की अन्य लाइटें जल रही थीं।
अंधेरे में हादसों के बाद शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त
हाईवे के अंधेरे वाले स्थानों पर ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिनमें मृतकों की शिनाख्त आज तक नहीं हो सकी। इसी साल पांच अगस्त को सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर माधोसिंह-घोसिया के बीच अंधेरे में किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। रातभर वाहन उसके शव को कुचलते रहे। शव की हालत इतनी खराब हो गई थी कि आज तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इसी तरह 23 नवंबर को गिराई के पास अंधेरे वाले स्थान पर एक शव पर इतने वाहन चढ़े कि केवल पैर का एक हिस्सा बचा था। उसकी भी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।