फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'The country is breathing in the open air thanks to the heroes of independence'

‘आजादी के नायकों की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहा देश’

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
'The country is breathing in the open air thanks to the heroes of independence'
वीएनजीआईसी मैदान में शहीद सुलभ उपाध्याय के पिता को सम्मान पत्र देते प्रभारी मंत्री जेपी निषाद। ? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका अहम है। उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान से ही आज हम खुले में सांस ले रहे हैं। सूबे के पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने बृहस्पतिवार को चौरीचौरा शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के वीएनजीआईसी मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चौरीचौरा की घटना दुखद रही। चौरीचौरा की घटना देश में अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील साबित हुई। प्रभारी मंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निकाली गई रैली को बीआरसी ज्ञानपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित वंदेमातरम गायन में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने बताया कि जिले में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। इसमें शहीद झूरी सिंह समेत अन्य कई सेनानी शामिल रहे। प्रभारी मंत्री ने शहीद सुलभ उपाध्याय के पिता और सेनानियों के परिवार वालों को सम्मान पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण को लोगों ने सुना। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य, डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, एएसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि रहे। चौरीचौरा के शताब्दी वर्ष पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से ज्ञानपुर के शहीद पार्क में शहीदों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शहीदों को माल्यार्पण किया। इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, आशीष रावत, आजाद शुक्ला, कपिल मिश्रा, पंकज बिंद, नवनीत मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed