{"_id":"6aaee134c78ad4a0b60fb699","slug":"bike-interceptor-will-catch-overspeeding-vehicles-from-700-meters-away-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148825-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ओवरस्पीड वाहन को 700 मीटर दूर से पकड़ लेगा बाइक इंटरसेप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ओवरस्पीड वाहन को 700 मीटर दूर से पकड़ लेगा बाइक इंटरसेप्टर
विज्ञापन
बाइक इंटर सेप्टर वाहन से वाहनों की स्पीड की जांच करता यातायात कर्मी। संवाद
लापरवाही और ओवरस्पीड वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए यातायात विभाग बाइक इंटरसेप्टर से नजर रखेगा। जिले में दो बाइक इंटरसेप्टर वाहन आए हैं।
जिसकी मदद से यातायात विभाग की टीम ओवरस्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करेगी। इन मशीनों से करीब 700 मीटर दूर के वाहनों की स्पीड मापी जा सकती है।
लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। खास तौर से युवाओं के लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई बार लोगाें की जान पर भी बन आती है।
लापरवाही से वाहन चलाने वाले और ओवरस्पीड के कारण न सिर्फ अपनी जान खतरे में डालते हैं, बल्कि सामने वाला भी मुश्किल में पड़ जाता है।
यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। जिसके माध्यम से लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जाती है। विभाग के पास इस तरह के चालकों के वाहन की गति को मापने के लिए अभी तक कोई यंत्र नहीं था।
अब यातायात विभाग के बेड़े में दो बाइक इंटरसेप्टर वाहन शामिल कर लिए गए हैं। जिससे क्षमता से अधिक ओवरस्पीड पर वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है।
यातायात विभाग ने अगस्त माह में ही करीब 185 वाहनों का चालान किया है। जिसमें 122 बाइक और 63 चार पहिया वाहन शामिल हैं। यातायात नियमों के अनुसार हाईवे पर बाइक की अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटा और शहरी क्षेत्र में 30 से 50 किमी प्रतिघंटे के बीच होनी चाहिए। इसी तरह चार पहिया वाहन एक्सप्रेसवे पर अधिकतम 120, फोरलेन पर 100 और शहरी क्षेत्रों में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चला सकते हैं।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि बाइक इंटरसेप्टर मशीन से 700 मीटर दूर तक के वाहनों की गति सीमा मापी जा सकती है। विभाग की ओर से लगातार ओवरस्पीड वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जिनका चालान किया गया है, उनमें अधिकतर युवा हैं।