फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The candidates for the post of sweeper demonstrated in Mukherjee Park

मुखर्जी पार्क में सफाईकर्मी पद के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The candidates for the post of sweeper demonstrated in Mukherjee Park
नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में बुधवार को सफाईकर्मी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण नियुक्ति प्रक्रिया 13 साल से लंबित है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं की गई तो बडे़ पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी पंकज बिंद ने कहा कि वर्ष 2008 में प्रदेश भर में सफाईकर्मी पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। सभी जिलों में सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन भदोही जिले में 13 साल बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उनका कहना था कि चार महीने पूर्व जिले में आए मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था, इसके बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गई। अभ्यर्थियों ने सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ अविलंब शुरू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अविलंब उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन में महेंद्र गौतम, दीपक शुक्ला, प्रेमशंकर पटेल, बसंत लाल मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, श्याम बहादुर बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed