फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The body of the married woman was removed from the grave after one and a half months on the orders of the court.

Bhadohi News: कोर्ट के आदेश पर डेढ़ महीने बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव

Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The body of the married woman was removed from the grave after one and a half months on the orders of the court.
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस कटियारी में डेढ़ महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक विवाहिता की मौत मामले में सोमवार को तब नया मोड़ आ गया, जब विवाहिता की बहन ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस में सुनवाई होता न देख विवाहिता ने कोर्ट में अपील दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद जांच करने का निर्देश दिया गया। जिस पर सोमवार को नायाब तहसीलदार व सीओ की मौजूदगी में सोमवार को विवाहिता के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसुइया निवासी नूरजहां की पुत्री रेहाना का विवाह 30 नवंबर 2020 को पिपरिस कटियारी के सलमान के साथ हुई थी। मां नूरजहां के अनुसार गत 14 जून को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जब वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव घर के बाहर पड़ा था। उन्होंने अपने बेटों के मुंबई से आने तक शव को दफनाने से मना भी किया था, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने और जेसीबी से कब्र खोदवा कर रातों रात दफन कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले को मौत नहीं हत्या बताते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतराती रही। सुनवाई होता न देख न्यायालय की शरण ली, तब जाकर कोतवाली पुलिस ने 25 जुलाई को पति सलमान, ससुर उमेश, सास परमीला व देवर अरमान के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। जांच की कड़ी में पुलिस ने नायब तहसीलदार संजय सिंह और सीओ भुवनेश्वर पांडेय की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कब्र से शव निकाले जाने के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


14 जून को जब विवाहिता की मौत हुई थी, तब ना तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी ना ही मायके वालों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त हुई थी। शव दफनाने के दौरान मृतका के घर के लोग भी मौजूद थे। बाद में जब मुंबई से मृतका के भाई आए तब हत्या की तहरीर दी गई। बाद में न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया और शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - अजय सेठ, कोतवाली प्रभारी भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article