फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Elastic bandages have been out of stock at the hospital for 12 days; people are buying them from private shops for 300.

Bhadohi News: अस्पताल में गरम पट्टी 12 दिन से खत्म, निजी दुकानों से 300 रुपये में खरीद रहे लोग

Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elastic bandages have been out of stock at the hospital for 12 days; people are buying them from private shops for 300.
भदोही एमबीएस अस्पताल के आर्थाे विभाग के बाहर बैठे मरीज। संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर/भदोही। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में 12 दिन से खत्म हुई गरम पट्टी (क्रेप बैंडेज व गॉज) अब तक नहीं आ सकी है। विभाग की ओर से स्टॉक खत्म होने से तीन दिन पहले ही शासन को गरम पट्टी की डिमांड के साथ पत्र लिखा गया था, लेकिन अब तक पट्टी नहीं आ सकी है। अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र पर भी मरीजों को पट्टी नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से 300 रुपये खर्च कर पट्टी खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने से इन दिनों भदोही एमबीएस अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना करीब 900 से 1000 की ओपीडी होती है। इसमें आर्थों विभाग की ओपीडी 70 से बढ़कर 100 पहुंच गई है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी ओपीडी में पहुंचते हैं। अस्पताल में हड्डी के डॉ. चन्द्रबली व डॉ. विनय मिश्रा की तैनाती है। हर दिन ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 20 मरीजों को गरम पट्टी की जरूरत पड़ती है, लेकिन पट्टी न होने के कारण उन्हें बाहर के मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है। एक पट्टी खरीदने पर 300 रुपये खर्च होते हैं। जन औषधि केंद्र यह पट्टी 20 रुपये में मिलती है, लेकिन वहां से भी मरीज को बाहर भेज दिया जा रहा है। स्टोर में स्टॉक खत्म होने के कारण डॉक्टर बाहर से पट्टी लिखने को मजबूर हैं। मर्यादपट्टी के मरीज मुस्तफा अंसारी ने बताया कि उनके पैर में चोट लगी थी। गरम पट्टी बाहर से लेना पड़ा। भदोही नगर के पवन कुमार ने बताया कि अस्पताल में नि:शुल्क उपचार का दावा किया जाता है, लेकिन यहां हर चीज बाहर से लेनी पड़ती है। यहां तक कि 11.30 बजे के बाद लैब में जांच नहीं होती है। मरीज को बाहर भेजा जाता है।
विज्ञापन

एमबीएस अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरआर मौर्या का कहना है कि 11 सितंबर से गरम पट्टी खत्म है, उसका वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। जन औषधि केंद्र है, वहां से भी पट्टी मिलती है। अगर वहां से मरीजों को गरम पट्टी नहीं मिल रही है तो पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed