{"_id":"6ab2e139a513d8685d0cf708","slug":"electrocution-at-ganpati-puja-pandal-teenager-dies-two-others-suffer-burns-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148999-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गणपति पूजा पंडाल में उतरा करंट, किशोर की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गणपति पूजा पंडाल में उतरा करंट, किशोर की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
मृतक आदित्य के घर के बाहर विलाप करती महिलाएं । संवाद
भदोही। कोतवाली के मर्यादपट्टी स्थित सरोज बस्ती में बने गणपति पूजा पंडाल में मंगलवार को करंट उतरने से आदित्य सरोज (17) की मौत हो गई। वहीं बस्ती के ही दो अन्य अभिषेक सरोज (21) व सनी सरोज (14) गंभीर रूप से झुलस गए। लोहे के एंगल से बने पंडाल में मंगलवार को बारिश के बाद पानी भर गया। पानी में नीचे दबे तारों को निकलते समय किशोर करंट की चपेट में आ गया। आदित्य के पिता कालीन बुनाई का काम करते हैं।
मर्यादपट्टी के सरोज बस्ती में बीते तीन साल से बस्ती के ही युवाओं के द्वारा गणपति प्रतिमा स्थापित की जा रही है। श्री गणेश पूजा महा समिति के अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि तीन सालों से युवाओं की तरफ से छोटी प्रतिमा स्थापित की जाती थी, हालांकि इस बार युवाओं द्वारा थोड़ा बड़ा पंडाल सजाया गया है। युवाओं ने बीते 20 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई। 30 मिनट से ज्यादा समय तक हुई बारिश के कारण पानी पंडाल में प्रवेश करने लगा। पंडाल में पानी भर जाने से बिजली के तार पानी में डूब गए। इस बीच भगवान गणेश की प्रतिमा के पास बैठे आदित्य सरोज (17) पुत्र नीरज सरोज, अभिषेक सरोज (21) पुत्र अमरनाथ और शनि सरोज (14) पुत्र संतलाल तारों को ठीक करने लगे। इससे करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य सरोज को गंभीर हालत में बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अभिषेक सरोज और शनि सरोज का भदोही के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आदित्य दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता नीरज सरोज भदोही की एक कालीन कंपनी में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना पर नायाब तहसीलदार शशांक राय व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग व आरिफ सिद्दकी समेत अन्य कई लोग भी मौके पर पहुंच गए।
श्री गणेश पूजा महासमिति भदोही नगर के अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि महासमिति में 49 पूजा पंडाल पंजीकृत हैं। इनमें से इस साल 46 गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह प्रतिमा तीन से चार सालों से स्थापित की जा रही है। बताया कि यह पंडाल हमारे महासमिति में कहीं दर्ज नहीं है और न तो इस पंडाल के बारे में उन्हें कोई जानकारी है। मुश्किल से 4-6 किशोर बच्चों ने इसको स्थापित किया था। बताया कि इतने वृहद पैमाने पर पहली बार इस तरह से पंडाल स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
महासमिति के आंकड़ों के अनुसार भले ही भगवान गणेश की 46 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, लेकिन हकीकत में इनकी संख्या नगर में 60 के आसपास और जिले भर में 150 के आसपास होगी। छोटी-बड़ी मिलाकर इतनी प्रतिमाएं स्थापित होने के बाद भी बिजली निगम से किसी भी पूजा समिति ने एनओसी नहीं ली थी। बिजली निगम के एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि विभाग में केवल दो पंडाल संवेदनशील के रूप में दर्ज हैं। जिसमें रजपुरा व अजीमुल्ला चौराहे के पंडाल शामिल हैं। जहां टीम गई थी। उन्होंने बताया कि पूजा समितियों द्वारा कनेक्शन लिया जाना अनिवार्य है, लेकिन किसी ने भी कनेक्शन नहीं लिया है।
एसपी अभिनव त्यागी के अनुसार बारिश में पंडाल में पानी प्रवेश करने के बाद पंडाल को व्यवस्थित करते समय यह हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो अन्य झुलसे लोगों की हालत अब सामान्य हैं।