फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Seva Sankalp Abhiyan': Cleaning drive involving sweeping

सेवा संकल्प अभियान : झाड़ू लगाकर की सफाई

Wed, 23 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan': Cleaning drive involving sweeping
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सफाई करते जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य लोग। स्रोत विभाग
ज्ञानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में विशेष श्रमदान अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। लोगों ने झाड़ू लगाकर गंदगी की सफाई की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में शामिल हुए। इस दौरान लोगों से अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति, संस्था अथवा विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति सजग होगा, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार होगी। डीएम ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वच्छता का सीधा संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य, पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता से है। सफाई वाले वातावरण में बीमारियों का खतरा कम होता है। लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट के उचित निस्तारण पर ध्यान दें। विशेष श्रमदान के बाद पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed