फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature dropped by two degrees, movement of clouds in the sky

Bhadohi News: दो डिग्री लुढ़का तापमान, आसमान में बादलों की आवाजाही

Tue, 09 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees, movement of clouds in the sky
जिले में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा रही है। सोमवार को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखा गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिले में बीते एक माह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आसमान में कभी बादलों का डेरा लोगों को राहत दे रही है तो कभी तल्ख धूप लोगों को परेशान कर रही है। बीते दो दिनों से तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा था, लेकिन सोमवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली और आसमान में दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर भी देखा गया। सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज जमे रहे। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पुणे, दिल्ली सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। इसी कारण से दो डिग्री तापमान लुढ़का है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, धूप भी खिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed