फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers' union staged a sit-in protest at the DIOS office

Bhadohi News: डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक संघ ने दिया धरना

Fri, 26 Jul 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union staged a sit-in protest at the DIOS office
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया। 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआईओएस के प्रतिनिधि इंद्रमणि मिश्रा को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करे। नई पेंशन नीति वृद्धावस्था के लिए ठीक नहीं है। तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाल करने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षकों को राजकीय शिक्षकों की तरह चिकित्सा सुविधा, सीबीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड का भी पारिश्रमिक तय किया जाए।
विज्ञापन

सहायता प्राप्त विद्यालयों में 2000, 2001 और 2002 में विज्ञापन के आधार पर चयनित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन की सुविधा, अवशेष वेतन, महंगाई भत्ता, चयन, प्राेन्नत समेत अन्य मांग शामिल रही। इस मौके पर घनश्याम यादव, अरूण पांडेय, सुरेश चंद्र शुक्ल, सुशील मिश्र, श्रीनाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed