फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teachers showed solidarity, raised their voice

Bhadohi News: शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता, बुलंद की आवाज

Sun, 21 Jul 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers showed solidarity, raised their voice
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया। कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के बैनर तले प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दोपहर दो बजे जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पहुंचे। जहां पर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। शिक्षकों ने एक जुट होकर शिक्षकों की मांगों को उठाया। कहा कि उनकी मांगें सरकार को माननी होगी। मंडल मंत्री प्रेम बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांग को लेकर आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन उसे पूरा नहीं किया जाता है। अब शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे। वह अपना हक लेने के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे। जिला मंत्री हरिमोहन शास्त्री, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री मनोज सिंह ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर ज्ञानचंद्र भारती, सचिन शाक्य, नीतम कुशवाहा, योगेंद्र प्रसाद, रामानंद, बृज किशोर कुरील, राजेश मौर्य, ऋषि सहाय पाठक, चंद्रबली पटेल, संजय यादव, श्याम नारायण, रामकुमार, कृष्ण कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed