{"_id":"5fb9034b8ebc3e9b9575e92d","slug":"teachers-and-students-organize-awareness-rally-bhadohi-news-vns5592488171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों-छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों-छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
गोपीगंज। शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संचालित हो रहे मदरसा शिक्षकों और छात्रों ने कौमी एकता सप्ताह अंतर्गत शनिवार को जागरूकता रैली निकाल कर समाज के लोगों को जागरूक किया।
मदरसा दारुल उलूम हबीबिया रिज्विया गोपीगंज के प्रधानाचार्य मोहम्मद मुख्तार रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है, इसका बढ़चढ़ कर लाभ उठाते हुए देश के नवनिर्माण में सहयोग करना चाहिए। यह तभी संभव होगा जब समाज और समुदाय को शतप्रतिशत योगदान मिलेगा। इतिहास गवाह है स्वतंत्रता से लेकर अब तक अल्पसंख्यक समाज ने जो भी योगदान दिया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता और भाईचारा की मिशाल पेश कर आने वाले भविष्य को भी संवारने में अहम भूमिका निभाना कौमी एकता की सार्थकता होगी।
इसी क्रम में भदोही नगर, सुरियावां, दुर्गागंज, चौरी, औराई, घोसिया, जंगीगंज क्षेत्रों में रैलियां निकाल कर एकता-अखंडता के लिए जन-जन को जागरूक किया गया। इस मौके पर हाफिज हारून, राफीउल्लाह, अब्दुल अजीज, अब्दुल रशीद, अब्दुल्लाह, सुजात अली, मोहम्मद मूसा, एजाज आलम आदि रहे।