फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teacher used to do obscene acts with girl student in composite school

Bhadohi News: अश्लील हरकत करता था शिक्षक, दो माह में दूसरी छात्रा लगाया आरोप; निलंबन के बाद मुकदमा

Sun, 14 Apr 2024 11:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 11:55 PM IST
सार

Bhadohi News: मामला बढ़ने पर पुलिस हरकत में आई और छात्रा की मां की तहरीर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दो माह पहले छठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ भी अश्लील हरकत की थी।

विज्ञापन
Teacher used to do obscene acts with girl student in composite school
आरोपी शिक्षक निलंबित। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ज्ञानपुर में कंपोजिट विद्यालय के एक शिक्षक ने पाचवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत की। परिजनों की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच बीईओ को सौंपी गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि सुरियावां ब्लॉक के कस्तूरीपुर बाजार के समीप स्थित कंपोजिट विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दो दिन पूर्व शिक्षक संदीप कुमार गुप्ता ने अश्लील हरकत की थी। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर पुलिस हरकत में आई और छात्रा की मां की तहरीर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने दो माह पहले छठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ भी अश्लील हरकत की थी। तब उसने गांव वालों से माफी मांगी और पुलिस से मिलकर मामले को दबा दिया। इस बार हद हो गई तो विरोध करने के सिवाय कोई चारा नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed