फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tanmay in senior and Subhash topped in junior

सीनियर में तन्मय और जूनियर में सुभाष अव्वल

Wed, 18 Dec 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tanmay in senior and Subhash topped in junior
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से मंगलवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ब्लॉकों के 35 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। होनहारों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, पन बिजली समेत कई मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

वीएनजीआईसी में प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ विवेक त्रिपाठी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदर्शनी में कुल 35 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मॉडल के साथ शामिल हुए। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. रत्नेश सोनी और प्रवक्ता राजेश पांडेय ने विभिन्न मॉडलों का परीक्षण किया। सीनियर वर्ग में विश्वनाथ इंटर कॉलेज के छात्र तन्मय पांडे और गिरवर सेन का मॉडल प्रथम रहा। उनका मॉडल वायरलेस लाइट कंट्रोल सिस्टम को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुना। जूनियर वर्ग में विश्वनाथ इंटर कॉलेज कोइरौना के छात्र सुभाष सिंह को प्रथम स्थाल मिला। उसका मॉडल मृदा जल परीक्षण सेंसर को निर्णायक मंडल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव, आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed