फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Suggestion to include 'No Your Country' course by 12th

12वीं तक ‘नो योर कंट्री’ पाठ्यक्रम समाहित करने का सुझाव

Sun, 21 Jun 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Suggestion to include 'No Your Country' course by 12th
भदोही। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय द्वारा बीएचयू के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के सहयोग से चल रहे भारत की अमूर्त विरासत कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन के मुख्य अतिथि राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रो.साकेत कुशवाहा ने भारतीय संस्कृति का सुंदर एवं सरल शब्दों में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखने के लिए 12वीं कक्षा तक ‘नो योर कंट्री’ नामक पाठ्यक्रम शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सरकार को लिखा भी है।
विज्ञापन

प्रमुख वक्ता के रूप में प्रो. बाला लखेंद्र ने योगा फिलासफी एवं आर्ट ऑफ लिविंग पर विचार व्यक्त किए। कहा कि भारत ने विश्व को योगा सिखाया। आज धीरे धीरे समस्त देश इसे अपना चुके हैं। इसके माध्यम से सभी देश स्वस्थ रहने के कारगर पहल कर पा रही हैं। आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मुरलीधर राम गुप्ता ने सभी सहभागियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और उन्हें इलेक्ट्रानिक स्मृति चिन्ह भेंट किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत बीएचयू के डीन तथा नोडल अफसर डा.एनके सिंह डा.आशीष उपाध्याय प्राचार्य पं.दीनदयाल उपाध्याय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदाबाद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला सचिव डा.बृजेश सिंह ने बताया कि कार्यशाला में देश के 22 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 460 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो 7 दिन तक चला। समापन समारोह का संचालन डा. वर्षा रानी ने किया तथा डा.रुस्तम अली ने लोगों का स्वागत कर आभार जताया। समन्वयक डा.गौतम गुप्ता का योगदान भी सराहनी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed