फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Subsidy affair, farmers upset

सब्सिडी का चक्कर, किसान परेशान

Thu, 23 Dec 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Subsidy affair, farmers upset
खेती कार्य में राहत देने के लिए सरकार की अनुदानित योजनाएं किसानों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आठ से नौ माह पूर्व कृषि यंत्र और साल भर पूर्व गेहूं खरीद में करीब 50 लाख की सब्सिडी किसानों को नहीं मिल सकी है। इसके लिए किसान कृषि भवन से दुकानदार तक चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र और प्रदेेश सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। खेतीबारी में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों, गेहूं, धान सहित अन्य बीजों में भी 50 से लेकर 80 फीसदी तक सब्सिडी यानि अनुदान दिया जाता है। जिसके लिए किसान आवेदन करते हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते बड़ी संख्या में किसानों को समय से अनुदान नहीं मिल पाता है। जरूरी उपकरण खरीदने के बाद वह दफ्तर से लेकर व्यापारी तक के यहां चक्कर लगाते हैं। वर्ष 2020-21 सत्र में कृषि यंत्र खरीदने वाले 88 किसानों को 30 लाख सब्सिडी अब तक नहीं मिल सकी है। जिसके लिए वे परेशान हैं। इसी तरह गेहूं बीज पर मिलने वाली सब्सिडी भी 150 किसानों को नहीं मिल सकी है। दोनों योजनाओं में करीब 50 लाख सब्सिडी न मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह का कहना है कि कृषि यंत्र लेने वाले किसानों को बजट न होने से अनुदान नहीं मिल सका है। पिछले सत्र में अनुदानित गेहूं की बोआई करने वाले किसानों की सब्सिडी भेजी जा चुकी है। कागजी खामियों के कारण कुछ किसानों की सब्सिडी नहीं गई होगी। किसान जरूरी कागजात लेकर आएं तो उनका अनुदान भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed