फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student union elections will be held in KNPG College in December

केएनपीजी कॉलेज में दिसंबर में होंगे छात्रसंघ चुनाव

Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student union elections will be held in KNPG College in December
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव दिसंबर में कराया जाएगा। जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम से मिलकर मतदान, नामांकन और मतगणना की तिथि तय की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा को बनाने से कॉलेज में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज में वर्ष 2019 में बारिश के कारण छात्रसंघ चुनाव टल गया जबकि 2020 में कोरोना वायरस के कारण चुनाव नहीं हो सका। 2021 में कई महीनों से अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव की तैयारी में लगे छात्रों के चेहरे पर शुक्रवार को मुस्कान आ गई। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा को बनाया। यह खबर जैसे ही छात्रों को लगी वह छात्र और छात्राओं से संपर्क तेज कर दिया। प्राचार्य ने बताया कि दिसंबर महीने में छात्रसंघ चुनाव कराने का प्रस्ताव है। सुरक्षा व्यवस्था संग अन्य बातों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। डीएम की संस्तुति पर छात्रसंघ चुनाव के नामांकन, मतदान, मतगणना आदि की तिथि तय की जाएगी। बताते चलें कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों की ओर से दो से तीन माह पूर्व ही कॉलेज सहित पूरे नगर में पोस्टर-बैनर टांग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed