फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stepfather Laxman had brutally beaten both the innocent children.

Bhadohi News: सौतेले पिता लक्ष्मण ने दोनों मासूमों की बेरहमी से की थी पिटाई

Fri, 05 Jul 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Stepfather Laxman had brutally beaten both the innocent children.
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली के नरोत्तमपुर गांव में बंद पड़े ईट भठ्ठे में मिले दो मासूमों के शव मामले में पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है दोनों मासूमों की बेरहमी से पिटाई से हुई मौत के बाद आरोपी ने दोनों को बंद पड़े ईट भठ्ठे के जर्जर झोपड़ी छिपा दिया था। दोनों मासूमों की शिनाख्त सुदामा (5) और विशाल (3) के रूप में हुई है। मौत पिटाई से हुई है या हत्या की गई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली के हरिपट्टी निवासी लक्ष्मण पांच माह पहले अंबेडकरनगर के टांडा में एक ईट भठ्ठे पर काम करता था। जहां दोनों मासूमों की मां पिंकी भी काम करती थी। पिंकी का पति हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसके तीन बच्चे अपनी मां के साथ रहते थे। ईट भठ्ठे पर काम करने के दौरान पिंकी अपने तीन बच्चों को लेकर लक्ष्मण के साथ फरार हो गई। दोनों ने शादी कर ली और भदोही कोतवाली के हरिपट्टी में रहने लगे। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि लक्ष्मण की यह तीसरी शादी थी और उसे एक बेटा भी था। लक्ष्मण और पिंकी चारों बच्चों के साथ एक साथ रहते थे। बताया कि बच्चों को लेकर दोनों के बीच आपस में विवाद होता रहता था। बीते 15 जून को लक्ष्मण ने पिंकी के बच्चों को मारा था। जिसमें उन्हें कुछ हल्की चोटें भी आई थी। इस मामले ने पिंकी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें 151 में चालान हुआ था। बताया कि लक्ष्मण अक्सर बच्चों की बेरहमी से पिटाई करता था। बीते दो जुलाई को पिंकी जब घर पर नहीं थी। उस समय लक्ष्मण ने दोनों मासूमों को बुरी तरह पीटा था। जिससे बच्चों की मौत हो गई। मासूमों की मौत होने के बाद वह उन्हें नरोत्तमपुर बंद पड़े ईट भठ्ठे पर ले जाकर एक जर्जर झोपड़ी छिपा दिया और फरार हो गया था। इधर दो दिन से पिंकी भी अपने बच्चों को न पाकर परेशान थी और इधर-उधर ढूंढ रही थी। बृहस्पतिवार को जब बच्चों के शव मिलने की जानकारी हुई तो पिंकी पुलिस के पास पहुंची। एएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगी थी। सौतेले पिता को देर शाम हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। बच्चों की मौत पिटाई से हुई या हत्या की गई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed