फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stealth escape with bag from parked car

खड़ी कार से बैग लेकर उचक्का फरार

Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Stealth escape with bag from parked car
अहमजगंज गजिया ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हुए 24 घंटे ही बीते होंगे, इस बीच बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे एक कार से उचक्का बैग निकालकर भाग गया। यह घटना तब हुई जब कार टायर पंचर हो गया और चालक पहिया बदल रहा था। अंदर दो बच्चों के साथ बैठी महिला कार से निकल कर चहलकदमी कर रही थी। सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन

मड़ियाहूं (जौनपुर) के शीतलगंज की लेखिका तिवारी पत्नी प्रदीप तिवारी दो बच्चों के साथ किराए के टाटा इंडिका से गोपीगंज के मुलापुर अपने मायके जा रही थीं। भदोही में कार ओवरब्रिज पर चढ़ी तो चालक को लगा की टायर पंक्चर है। चालक कार किनारे खड़ी कर टायर बदलने लगा। इस बीच महिला भी बच्चों के साथ कार से बाहर आ गई। कार की पिछली सीट पर महिला ने अपना हैंड बेग छोड़ दिया था। जिसमें 3 हजार रुपये, मोबाइल और कुछ आभूषण थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वहां एक युवक आया और कार के पास कुछ देर खड़े रहने के बाद मौका पाकर कार के अंदर पड़ा बैग उठाकर औराई रोड की ओर भाग गया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, उचक्का भाग चुका था। कुछ ही देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। किसी से सूचना पाकर वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वहां पूछताछ कर लौट गई। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed