फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Station road was in the grip of jam for one and a half hours

डेढ़ घंटे जाम की चपेट में रहा स्टेशन रोड

Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Station road was in the grip of jam for one and a half hours
भदोही। परिवहन और पुलिस विभाग भले ही मिल कर यातायात माह और यातायात सप्ताह मनाते हों लेकिन शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अब तक कारगर प्रयास नहीं किए जा सके हैं। इसका जीता जागती प्रमाण है भदोही शहर जहां आए दिन सड़कें जाम की चपेट में रहते हैं जिसमे कई कई घंटे तक लोग फंस कर अपना समय तो गंवाते ही हैं जाम में वाहनों के धूंए के गुबार झेलते हैं।
विज्ञापन

रविवार की बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुले और सड़कों पर वाहन निकले तो जाम लगना स्वाभाविक था। दोपहर एक बजे स्टेशन रोड पर लगभग डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा जिसमे फंस कर लोग किसी तरह बाहर निकलने की जुगत में लगे रहे। चूंकि स्टेशन रोड शहर का सबसे भीड़ भरा मार्ग है इसलिए यहां वैसे भी जाम लगता रहता है। लोगों ने कहा कि लिप्पन तिराहे से ले कर भदोही गर्ल्स कालेज तक डेढ़ घंटे के जाम से लोग परेशान होकर रह गए।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों ने कहा कि पुलिस विभाग हो यातायात विभाग यदि कागजातों, इंश्योरेंस, हेल्मेट की जांच के साथ साथ जाम की समस्या से निजात के लिए प्रयास करें तो निश्चित रूप से यातायात माह या यातायात सप्ताह अच्छा लगेगा लेकिन होता यह है कि केवल जब जगह चौराहों पर खड़े होकर पुलिस लोगों के कागजातों के जांच के नाम पर जुर्माना वसूलती रहती है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग करते हुए सड़क जाम की समस्या से मुक्ति के लिए कारगर प्रयास किए जाने की माग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed