{"_id":"68373102a2bdcea83209b6f7","slug":"state-women-commission-member-showed-harsh-attitude-during-the-hearing-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनवाई के दौरान दिखाए तल्ख तेवर, घरेलू हिंसा से महिलाएं अधिक पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनवाई के दौरान दिखाए तल्ख तेवर, घरेलू हिंसा से महिलाएं अधिक पीड़ित
Wed, 28 May 2025 09:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 09:58 PM IST
सार
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने जनसुनवाई के दौरान पिछले महीने के लंबित मामलों को लेकर तल्ख तेवर दिखाए और नाराजगी व्यक्त करते हुए घरेलू हिंसा मामलों में तत्काल सुनवाई के निर्देश दिए। बता दें कि सुनवाई के दौरान 19 मामले सामने आए जिसमें आठ घरेलू हिंसा के रहे। इन्होने निर्देश दिया कि निजी कार्यालय एवं संस्थानों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन हो।
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य सुनवाई करते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बुधवार को राजकीय गेस्ट हाउस सभागार में जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 19 मामले सामने आए। इसमें अकेले घरेलू हिंसा के आठ और दहेज उत्पीड़न से जुड़े पांच मामले आए। इस दौरान तीन मामलों का निस्तारण किया। पिछले महीने के मामलों में सात का निस्तारण न होने पर संबंधित थानेदार पर नाराजगी जताई।
आयोग की सदस्य के समक्ष महिलाओं ने कुल 19 शिकायतें की। इसमें घरेलू हिंसा के आठ, दहेज उत्पीड़न के पांच, उत्पीड़न के दो, अस्पताल में इलाज न कराने का एक, मछली पालन के लिए तालाब की खुदाई न करने देने का एक मामला आया। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उनके समक्ष दो महिलाओ ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके पतियों ने घर से निकाल दिया है। फोन पर धमकाते हैं। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने शासकीय व निजी कार्यालयों, संस्थाओ, संगठन, उत्पाद, विक्रय, वितरण व सेवा केन्द्र, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानो, नर्सिंग होम और अस्पतालों के प्रबंधक एवं अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
जहां महिलाओं संग 10 पुरूष से अधिक कर्मचारी हो वहां आंतरिक परिवाद समिति का तत्काल गठन किया जाए। उन्होंने कहा जिन कार्य स्थलो में समिति का गठन नही पाया जाएगा उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर डीडीओ ज्ञान प्रकाश, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुुघ्न कन्नौजिया, डीपीआरओ संजय मिश्रा, सीओ प्रभात राय, महेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सीडीपीओ मंजू वर्मा आदि रहीं।
जिला कारागार में महिला बंदियो से मिलकर जाना हाल
जन सुनवाई के पूर्व महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात जिला कारागार पहुंची। महिला बंदियों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं ,विधिक सेवा, स्वास्थ्य सहित अन्य आयामों पर बल दिया गया। कारागार अधीक्षक अभिषेक सिंह ने महिला बंदियों द्वारा निर्मित राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश लोगो अंकित कालीन भेंट किया।