फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Stadium XI emerged as the winner in hockey

Bhadohi News: हाॅकी में स्टेडियम एकादश और वॉलीबॉल में स्टेडियम ए टीम बनी विजेता

Sun, 30 Aug 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Stadium XI emerged as the winner in hockey
खेल दिवस पर जिला स्टेडियम में विजेता टीम के ​खिलाड़ी और पीछे अति​थिगण। स्रोत: खेल विभाग - फोटो : Archive
भदोही। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में अंडर-14 बालक हॉकी जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हॉकी में जहां स्टेडियम एकादश विजयी रहा। वहीं वॉलीबॉल में स्टेडियम ए की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में पहला मैच स्टेडियम बी और नेशनल इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें नेशनल कॉलेज 1-0 से विजयी हुआ। दूसरे मैच में राज हॉकी एकेडमी ने यूपीएस खेमईपुर को 2-0 से हराया। फाइनल मैच नेशनल इंटर कॉलेज और स्टेडियम एकादश के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम एकादश 4-3 से विजेता हुई। इसी तरह जूनियर बालक वॉलीबॉल में स्टेडियम ए ने स्टेडियम-बी को 25-21 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि खिलाड़ियों में मानसिक व शारीरिक मजबूती होना बहुत जरूरी है। खेल पूरी तरह से माइंड गेम होते हैं। अगर आप एक-एक चीजों का ध्यान रखेंगे तो इसमें सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। निर्णायक की भूमिका हॉकी कोच मुनव्वर हुसैन, आशीष कुमार, विनय चौरसिया, संजय, रमेश, प्रतीक्षा राय, सुमन यादव एवं खुशी ने निभाई। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला हॉकी संघ के संरक्षक मो. शाह आलम ने किया। मौके पर र उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, माता प्रसाद शुक्ला, सुभाष चंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed