फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sports leads to physical and mental development: Ved Prakash

खेल से शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास - वेद प्रकाश

Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sports leads to physical and mental development: Ved Prakash
दुर्गागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र अभोली के कंपोजिट विद्यालय शेरपुर गोपलहा में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, नैतिक विकास होता है। इस दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं हुई। जहां प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राजा बाबू, 100 मीटर में देवा राय और 200 मीटर में अभिषेक शुक्ला और बालिका वर्ग की 50 में रूखसार और 100 मीटर में काजय यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर गोपलहा, बालिका वर्ग में यूपीएस रामनगर, प्राथमिक स्तर पर दोनों वर्ग में प्राथमिक विद्यालय करनपुर विजेता रहा। खो-खो बालक-बालिका वर्ग में यूपीएस गोपलहा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। मौके पर राजेंद्र बिंद, राधेश्याम मौर्य, राजेश सरोज, धनंजय गुप्ता, अरविंद तिवारी, शिवपूजन गिरी, सुरेश कुमार, संदीप तिवारी, अरविंद सिंह, श्याम सुंदर यादव, अजय यादव, अवधेश, नरेंद्र मौर्य, सुनील, सुभाष सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed