गोपीगंज। संत निरंकारी मिशन की ओर से राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य अतिथि अशोक कुमार सचदेवा ने निरंकार प्रभु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग के माध्यम से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है। समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव की भावना विकसित होती है। महात्मा जी ने कहा कि निरंकार की पहचान होने से मनुष्य के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर होता है। वह मानवता की सेवा के मार्ग पर अग्रसर होता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त, संस्कारयुक्त और सेवा भाव से परिपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेश कुमार, विजय नंद, शिवमोहन, गोविंद, शिवनाथ, सुजीत आदि रहे।