फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP was arrested even before the demonstration

धरना प्रदर्शन से पूर्व ही सपाई गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP was arrested even before the demonstration
भदोही। बढ़ती महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों के धरना प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने विफल कर दिया लेकिन घर घर से सपाइयों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को नेताओं ने खूब छकाया। सुबह दस बजे पूर्व विधायक जाहिद बेग, निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी को उनके आवास से उठा चुकी थी। गिरफ्तारी के समय सपा नेताओं ने पुलिस को अपनी महंगाई और शांति व्यवस्था के लिए बनाए गए तख्तियों और सरकार विरोधी नारों का सामना करना पड़ा। कई नेता तो पुलिस को छकाते रहे जिससे उन तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। उन्होंने सड़कों पर सपा के झंडे के साथ जमके नारेबाजी भी की। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि पुलिस के बल पर जनता की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। पूर्व पालिकाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का। इसी खेल में जनता 100 रुपये पेट्रोल और 220 रुपये लीटर सरसों का तेल खरीदने को मजबूर है। सपा विस प्रभारी हसनैन अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार के बीते 7 वर्षों में न जाने कितनों का रोजगार छिन गया न जाने कितनों घरों के चूल्हे बुझ गए। गिरफ्तारी देने वालों में विनोद यादव, नईबाजार नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, पन्नालाल यादव, जावेद खां, प्रमोद यादव, राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन

--
पूरी कर ली आंदोलन की औपचारिकता
फोटो-58
भदोही। पुलिस द्वारा आंदोलन न करने देने और गिरफ्तारी की सुगबुगाहट सपा नेताओं को रात ही हो गई थी। यही कारण है कि कुछ नेताओं को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन कुछ लोग पुलिस से बच बचाके तहसील पहुंच गए और उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार को पत्रक देकर अपने आंदोलन की औपचारिकता पूरी कर ली।पत्रक देने पहुंचे सपा नेता एडवोकेट शोभनाथ यादव ने पत्रक सौंप कर कहा कि हम लोग तो शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन करना चाहते थे लकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर हमारी इच्छा शक्ति को तीव्र कर दिया। पत्रक देने वालों में गंगाराम यादव, सुभाष यादव, श्याम नारायण यादव, जयकिशन यादव, सतीश यादव, कृष्णा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed