सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वे मंगलवार को वीएनजीआईसी में आयोजित समाजवादी विकास दिवस में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि समाजवादी पेंशन, लोहिया ग्रामीण आवास, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, कामधेनु, कृषक योजना, नेशनल और समाजवादी एबुलेंस आदि योजनाएं जनहित में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि प्रदेश का विकास कैसे किया जाता है, यह करके दिखाया है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी की सरकार ने। इसलिए प्रदेश की जनता, लाभार्थियों को सरकार की योजना बताना जरूरी है।
कालीन बाजार, कई फोरलेन सड़क आदि उपलब्धियों को गिनाया। समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने सरकार की शान में कसीदे गढ़े। कहा कि बिजली परियोजना, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सौ और 1090 टोल फ्री नंबर कारगर साबित हो रही है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और औराई विधायक मधुबाला पासी, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, सपा महासचिव राजितराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, शोभनाथ यादव, शकील दादा, मुनव्वर अली, जावेद प्रधान, रामयज्ञ पाल, डॉ. सनवारुल, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।