{"_id":"57cc7b534f1c1be11f317155","slug":"sp-again-form-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा फिर सरकार बनाएगीः विजय मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा फिर सरकार बनाएगीः विजय मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज के चकपड़ौना में सपा ज्ञानपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि साढ़े चार साल के विकास पर 2017 में सपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। युवा मुख्यमंत्री के विकास से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने ज्ञानपुर से चौथी पारी शुरू करने के लिए आशीर्वाद मांगा। वह रविवार को चकपड़ौना में ज्ञानपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विधायक विजय मिश्र ने कार्यकर्ताओं के सामने साढ़े चार वर्षो में कराए गए कार्यो का ब्यौरा पेश किया। कहा कि सरकार और वह खुद सभी जाति और समुदाय का विकास करने में पीछे नहीं हटे। कहा कि विरोधियों को सकारात्मक चीजें नजर नहीं आती, चुनाव आता है तो उन्हें कानून व्यवस्था ध्वस्त दिखाई देता है। दंगा भाजपा के लोग चुनाव में 15 लाख देने और मंहगाई घटाने का वादा करके सत्ता में आए तो उल्टा काम किए, इससे जनता पर बोझ बढ़ गया। बसपा पर कहा कि पिछली सरकार ने उन्हें फांसी घर में रखकर उत्पीड़न किया,लेकिन जनता के आशीर्वाद से वह विचलित नहीं हुए। उसका हिसाब सरकार बनने पर विकास करके दिखाया। इसके पूर्व झंडारोहण कर पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद,दीप प्रज्ज्वलित कर एमएलसी रामलली मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कार्यक्रम शुभारंभ किया। संचालन मुन्ना खां, शिक्षक अजय पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रभारी लल्लन राय, मुख्य अतिथि वयोवृद्घ अधिवक्ता गंगाराम,जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव राजितराम यादव, जहीर खां, ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र, दीपिका बिंद, चेयरमैन प्रह्लाददास गुप्त, मदन अग्रहरी, कल्लू राम यादव,मजीद अंसारी, नुरूल इस्लाम, रवींद्र पाल, कमला महतो आदि रहे।