फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Someone's IAS and someone's dream of becoming a doctor

Bhadohi News: किसी का आईएएस तो किसी का डॉक्टर बनने का सपना

Wed, 26 Apr 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Someone's IAS and someone's dream of becoming a doctor
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा जारी होते ही सफल होने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। छात्रों की सफलता से उनके परिजनों के अलावा शिक्षकों में भी खुशी की लहर रही। जिले में हाईस्कूल की टॉपटेन लिस्ट में 31 और 12वीं की टॉपटेन लिस्ट में 11 होनहारों ने जगह बनाई। खास बात यह रहा कि जिले में टॉप करने वाली 10वीं की साधना और 12वीं की सोनम ने प्रदेश टॉपरों की सूची में आठवीं रैंक प्राप्त की। अमर उजाला ने जब टॉपरों से बातचीत की तो किसी का अफसर तो किसी को आईएएस बनने की तमन्ना थी। वहीं कई मेधावी ऐसे रहे जो डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैँ।
विज्ञापन

इंटर की टॉपर सोनम आईएएस बनकर देश की सेवा करनी चाहती हैँ। वहीं हाईस्कूल की टॉपर साधना का सपना भी आईएएस बनने का है। इसी तरह 10वीं में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले नितेश गुप्ता डॉक्टर बनना चाहते हैँ। वहीं आभा का सपना जेईई मेन्स परीक्षा क्वालीफाई करना है। तीसरे स्थान पर रहने वाली निर्मला ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए हैँ। वे बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार हैं और आगे जाकर आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। चौथे स्थान पर रहने वाले धनजंय का सपना सिविल सेवा में जाने का है। वहीं पांचवें पायदान पर रहने वाली प्रिया भी सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखती है। इसी तरह 12वीं में 95.40 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहने वाले ओम पांडेय डॉक्टर बनना चाहते हैँ। उन्होंने माता-पिता को सफलता का श्रेय दिया। इंटर में जिले में तीसरा रैंक हालिस करने वाली नेहा मौर्य ने कहा कि यूपीएससी की तैयारी करेंगी। वहीं चौथे पायदान पर हरने वाले पिलुखना की अंजली आईएएस बनने का ख्वाहिश रखती हैं। इसी तरह राजकुंवर का सपना है कि वे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed