{"_id":"6aaaec6bdc8ac96a4902e649","slug":"soil-is-available-at-rs-1600-per-trolley-the-price-of-idols-has-increased-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-148718-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 16 सौ रुपये प्रति ट्राॅली मिल रही मिट्टी, बढ़ी मूर्तियों की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 16 सौ रुपये प्रति ट्राॅली मिल रही मिट्टी, बढ़ी मूर्तियों की कीमत
विज्ञापन
भदोही नगर में दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते बंगाल के गोपाल पाल। स्रोत-संवाद
शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां शहर में अब दिखने लगी हैं। बाहर से मूर्तिकारों ने भदोही में आकर डेरा जमा लिया है। कम से काम आठ स्थानों पर मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। मिट्टी की कीमतें 40 प्रतिशत तक बढ़ जाने से कारीगर पहले जैसी कमाई नहीं कर पा रहे हैं। नगर के इंदिरा मिल चौराहे के पास बंगाल के वर्धमान (बंगाल) निवासी गोपाल पाल लगातार चार वर्ष से भदोही आ रहे हैं। वे जून माह में यहां आते हैं और त्योहार के बाद लौट जाते हैं। उन्होने कहा कि प्रतिमाओं की मांग बढ़ी है लेकिन कीमत नहीं बढ़ रही है। महंगाई का व्यापक असर इस व्यवसाय पर पड़ता दिखाई दे रहा है। कहा कि कुल कलाकारों की टीम अब तक यहां 90 प्रतिमाएं तैयार कर चुकी है। इसके अलावा 12 कस्टम ऑर्डर हैं जो लोग अपनी पसंद की प्रतिमाएं बनवाते हैं। गोपाल पाल ने बताया कि पहले जो मिट्टी 13 सौ रुपये प्रति ट्राॅली मिलती थी। अब वह आज 16 सौ रुपये में मिल रही है। प्रतिमाओं को चिकनाई देने के लिए चिकनी मिट्टी पहले आठ हजार रुपये प्रति ट्राॅली मिलती थी। अब वह आज 11 हजार रुपये प्रति ट्राॅली खरीदनी पड़ रही है। इससे प्रतिमाओं की कीमत काफी बढ़ गई है। बताया कि 6 फीट ऊंची प्रतिमा 16 हजार में तथा 10-11 फीट ऊंची प्रतिमाएं 30 से 40 हजार तक में बेचते है।
भदोही में प्रतिमाओं का बाजार काफी पुराना है। मूर्तिकार पश्चिम बंगाल से आते हैं। यहां पांच से छह महीने लगातार काम करते हैं और प्रतिमाएं बनाते हैं। भदोही शहर के रामरायपुर, इंदिरा मिल जौनपुर मार्ग, चौरी रोड पर कुल लगभग आठ स्थानों पर मूर्ति बनाने का काम चल रहा है। इन दिनों मूर्तियों को अंतिम रूप देने में तेजी आ गई है।
--
40 प्रतिशत तक बढ़ गई मिट्टी की कीमतें
विज्ञापन
भदोही में प्रतिमाओं का बाजार काफी पुराना है। मूर्तिकार पश्चिम बंगाल से आते हैं। यहां पांच से छह महीने लगातार काम करते हैं और प्रतिमाएं बनाते हैं। भदोही शहर के रामरायपुर, इंदिरा मिल जौनपुर मार्ग, चौरी रोड पर कुल लगभग आठ स्थानों पर मूर्ति बनाने का काम चल रहा है। इन दिनों मूर्तियों को अंतिम रूप देने में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
40 प्रतिशत तक बढ़ गई मिट्टी की कीमतें