{"_id":"6ad27a79979c8018be0d1550","slug":"smuggler-carrying-11-kg-of-cannabis-in-a-cylinder-arrested-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150171-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सिलिंडर में 11 किलो गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सिलिंडर में 11 किलो गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गोपीगंज थाने पर गिरफ्तार गांजा तस्कर। स्रोत पुलिस
गोपीगंज (भदोही)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार भोर में एक अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वह सिलिंडर में गांजा छिपाकर बेचने के लिए ले जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 5 लाख 47 हजार 900 रुपये है।
प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार की रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में स्कूटी की डिकी में रखे गैस सिलिंडर के अंदर 11 किलो गांजा मिला।
गांजे को सफेद पन्नियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राधेश्याम गुप्ता निवासी बबुआपुर, उतराव प्रयागराज बताया।
बताया कि वह सोनभद्र से सस्ते दाम पर गांजा खरीदता था। इसे अधिक कीमत पर बेचकर वह मुनाफा कमाता था। चेकिंग से बचने के लिए गांजे को गैस सिलिंडर में छिपाया गया था। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
उनके खिलाफ अलग-अलग थाने में चार मामले दर्ज हैं। बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।