{"_id":"6b0897e5197e4aa4d502b3a4","slug":"skin-problems-to-increase-in-winter-no-specialists-available-at-the-chc-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-152000-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ठंड में बढ़ेगी स्किन की समस्या सीएचसी पर नहीं हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ठंड में बढ़ेगी स्किन की समस्या सीएचसी पर नहीं हैं विशेषज्ञ
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में धीरे-धीरे ठंड की आमद बढ़ने लगी है। ठंड के बढ़ते ही त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर एक भी स्किन रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों की परेशानी बढ़ी है। छह में पांच केंद्रों पर एक-एक पद सृजित है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में उपचार के साथ आर्थिक तंगी मरीजों को पड़ेगा।
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में एक स्किन के डॉक्टर की तैनाती है। उनकी भी सप्ताह में दो दिन ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई जाती है। रविवार को अवकाश रहता है। इसके कारण जिला अस्पताल में भी सप्ताह में तीन दिन ही डॉक्टर बैठते हैं। ठंड के मौसम में रूखी त्वचा, खुजली, दाद और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि लोग नियमित स्नान नहीं करते हैं। एक ही कपड़ा रोजाना पहना और स्नान न करने से शरीर में खुजली होना और छोटे-छोटे दाने निकलना निश्चित है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुरियावां, गोपीगंज भदोही, औराई, डीघ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर त्वचा के डॉक्टरों का एक-एक पद सृजित है। यहां रोजाना 1400 से 1500 की ओपीडी होती है। इसमें से 70 से 80 मरीज त्वचा बीमारी से ग्रसित हैं। विशेषज्ञ न होने के कारण अन्य डॉक्टर से दवा लेने को मजबूर हैं।