फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Siddhpeeth Hariharnath temple will be beautified with Rs 1 crore 78 lakhs

Bhadohi News: एक करोड़ 78 लाख से होगा सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण

Tue, 14 May 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Siddhpeeth Hariharnath temple will be beautified with Rs 1 crore 78 lakhs
ज्ञानपुर। जिले के प्राचीन व ऐतिहासिक धरोहरों के सहजने का काम शुरू कर दिया गया है। मातृ वंदन योजना से प्राचीन स्थलों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक करोड़ 78 लाख की लागत से सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर का मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से इन दिनों ज्ञान सरोवरों के सीढि़यों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के प्राचीन मंदिरों में शामिल सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। सोमवार के दिन यहां दो से ढाई हजार श्रद्धालु देवाधिदेव का दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। सावन में रोजाना हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ होती है। वहीं शिवरात्रि के दिन 50 हजार के करीब श्रद्धालु मत्था टेकते हैं। यहां प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ सहित अन्य जिलों से लोग दर्शन पूजन करने आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विस्तार को लेकर मातृ वंदन योजना के तहत मंदिर का चयन कर इसके सुंदरीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई। शासन की ओर से इसके लिए एक करोड़ 78 लाख रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं और कार्यदायी संस्था की ओर से काम भी शुरू कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में मंदिर परिसर का परिवेश बदला-बदला दिखेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed