फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shop lock in bhadohi

चोरी के असफल से व्यापारियों की नींद हराम

Thu, 30 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shop lock in bhadohi
चौरी। चौरी में चोरों का उत्पात बढ़ गया है। हफ्ते भर के अंदर हुईं आधा दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं की चर्चा लोगों की जुबान से अभी उतरी भी नहीं थी कि बुधवार की रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़ दिया। संयोगवश उसी दौरान कुछ लोग जाग गए। शोर मचाने पर चोर भाग गए। आए दिन हो रहीं चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

बाबतपुर-भदोही मार्ग स्थित प्रमुख बाजार चौरी में हौसलाबुलंद चोरों के आगे सर्किल पुलिस मानो पस्त हो चुकी है। प्रतिदिन नई चुनौती देकर चिह्नित दुकानों को निशाना बनाने से व्यापारियों की नींद भी हराम होती जा रही है। बुधवार की रात चोरों ने लक्षापुर निवासी मुन्ना पांडेय की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में सेंध लगाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर चोर भाग गए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गत दिनों व्यापारी के ऊपर हुए जानलेवा हमले और चोरी की घटना के बाद से मानो बाजार पर अराजकता की छाया मंडरा रही है, लेकिन वह सफल नहीं हो रही है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी मनबढ़ चोरों पर प्रशासन का शिकंजा क्यों नहीं कस पा रहा है, यह समझ से परे है। चौराहा-तिराहा, गांव-गांव, नगर-नगर 112 नंबर पुलिस, थाना, कोतवाली, चौकी पुलिस भी चोरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न कर महज जांच-पड़ताल तक ही सीमित रही है। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से चौरी बाजार की ओर नजरे इनायत करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed