फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sewage filled with dirt, people demonstrated

गंदगी से पटा नाला, लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Sewage filled with dirt, people demonstrated
लालानगर। गोपीगंज नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के किनारे लगभग दो किलोमीटर तक तक बने नालों के ओवरफ्लो होने और गंदगी से पट जाने पर भी सफाई न कराए जाने से नाराज नगरवासियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में वार्ड नंबर 14 पहुंचे नगरवासियों ने कहा कि नगर के पूर्वी और पश्चिमी छोर तक नाला का निर्माण एनएचएआई ने करा दिया है, लेकिन वह जगह-जगह कूड़े-कचड़े, गंदगी और ओवरफ्लो होकर पटते जा रहे हैं, जिसकी सफाई के लिए गत दिनों अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है। बावजूद इसके सफाई के नाम पर अनदेखी की जा रही है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी, बरसात, दुकानों के आसपास से सीधे नालों में पहुंच रहा पानी आगे न बढ़ने के कारण बस स्टैंड, मिर्जापुर रोड तिराहा, पड़ाव आदि स्थानों पर खुले में बह रहा है जो परेशानी बढ़ा ही रहा है सड़क हादसों के लिए वरदान साबित होकर वाहनों चालकों को मुसीबत दोगुनी करने में कसर नहीं छोड़ता। दो दिन में जाम पड़े नालों की सफाई नहीं कराई जा सकी तो नगरवासी जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए बाध्य होंगे। पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र में बने नाला जब तक एनएचएआई नगर पालिका को हैंडओवर नहीं करेगा, तब तक सफाई की जिम्मेदारी नहीं ली जा सकती। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू जायसवाल, दिनेश मिश्रा, बच्चन सिंह, कलाम राईन, गुलाम मोहम्मद, एकलाख राईन, अलाऊद्दीन, अली अहमद, ओमजी जायसवाल, पिंटू लाला, वकील, नसीम मंसूरी, गुड्डू, सुरेंद्र हलवाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed