Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven vehicles collide in succession on a one-way highway; three people critically injured.

Bhadohi News: वनवे हाईवे पर एक के बाद भिड़े सात वाहन, तीन गंभीर

Sun, 29 Nov 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven vehicles collide in succession on a one-way highway; three people critically injured.
औराई के इटवां के समीप दुर्घटना के बाद ट्रक में घुसी क्षतिगस्त कार को निकलवाती पुलिस।
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवां के पास शनिवार दोपहर वनवे हाइवे पर एक के बाद सात वाहन आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत चिंताजनक होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
औराई के दयालापुर गांव निवासी राहुल मिश्र अपने भाई अंकुर मिश्र और शिवम मिश्रा के साथ वाराणसी के बाबतपुर में एक मित्र के घर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

महाराजगंज-इटवा मार्ग पर वनवे व्यवस्था के चलते उनकी कार आगे चल रहे ट्रक और पीछे से आ रहे ट्रेलर के बीच फंस गई।
बताया गया कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस पर राहुल ने भी कार रोकने के लिए ब्रेक लगाया, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी और दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर राहुल मिश्र को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले ट्रेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। औराई पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे फंसी कार को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

हादसे में औरंगाबाद, बिहार निवासी अवधेश कुमार की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वह विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान एक के बाद सात वाहन आपस में टकराए।
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। एक गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed