{"_id":"609e7e688ebc3e36ac1252c5","slug":"seven-dead-including-corona-infected-teacher-bhadohi-news-vns589430481","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित शिक्षक समेत सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित शिक्षक समेत सात की मौत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के कहर से कालीन नगरी के लोगों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। संक्रमितों की संख्या में जहां कमी आई है वहीं मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस क्रम में शुक्रवार को एक शिक्षक समेत सात लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 91 नए संक्रमित मिले जबकि 138 ने कोरोना को मात दे दी।
कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को परेशान कर दिया है। गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण के कारण प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा परेशान है। अप्रैल के शुरूआत से संक्रमितों के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अब तक नहीं रुका। पूर्व में जहां हर रोज 200 से अधिक संक्रमित मिल रहे थे वहीं अब 100 से कम हो गए हैं, लेकिन गंभीर संक्रमण की चपेट में आने वाले कम ही लोग स्वस्थ हो पा रहे। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 91 नए मरीज मिले। इसमें ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, सुरियावां और भदोही नगर के करीब 30 संक्रमित जबकि छतरीपुर और चकौड़ा में 10-10 मरीज मिले से गांव में खलबली मच गई। तहसील प्रशासन की ओर से दोनो गांव को कंटनेमेंट जोन घोषित किया गया। भदोही के पिपरिस गांव निवासी सहायक अध्यापक कमलेश कुमार सरोज (40) की मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर में कार्यरत थे। आठ मई को उनकी मात का निधन हुआ। 11 को उनकी तबियत खराब हुई। एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक सात संक्रमितों की मौत हुई। सीएमओ ने बताया कि जिसमें चार एल-2 और तीन निजी अस्पताल में भर्ती थें। उन्होंने बताया कि एक वर्ष जिले में कुल 6756 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले चुके हैं। इसके अलावा जानकारी दी कि इसमें 5838 मरीज स्वस्थ होकर अपने कामकाज में जुट गए हैं। अब तक कोरोना से 117 से कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमितों के घर के आसपास 826 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं जबकि 117 ग्रीन कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं।