{"_id":"66d372d9c46e0acb7d09ca64","slug":"service-of-watchman-terminated-for-hosting-birthday-party-pharmacist-and-doctor-removed-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-116095-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चार माह में तीन बार खराब हुई डिजिटल एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चार माह में तीन बार खराब हुई डिजिटल एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
जिले के मुख्यालय के पास स्थित सौ शय्या अस्पताल का डिजिटल एक्स-रे मशीन ठीक होता नहीं है कि खराब हो जाता है। एक बार फिर डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो गया है। बीते चार माह में डिजिटल एक्स-रे मशीन तीन बार खराब हो चुका है। इससे मरीजों को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। एक सप्ताह से मशीन में लगा ट्रांसफॉर्मर खराब होने से डिजिटल एक्स-रे की सेवाएं बाधित हैं।
जिले के सौ शय्या अस्पताल में चार माह पहले डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू की गई थी। यह जिले के तीन बड़े अस्पतालों में इकलौता ऐसा अस्पताल है, जहां मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलती है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा न होने से यहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज डिजिटल एक्स-रे को पहुंचते हैं।
तीनों अस्पतालों को मिलाकर हर दिन 1700 से 1800 की ओपीडी होती है। वहीं 150 से 200 लोगों को डिजिटल एक्स-रे कराने की आवश्यकता होती है। एमबीएस के अलावा जिला अस्पताल और सौ शय्या के मरीज यहीं पहुंचते हैं। सबसे पहले 22 जुलाई को डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हुई थी जो लगभग दो सप्ताह बाद ठीक हो सका। इसके कुछ ही दिन बाद फिर से मशीन गड़बड़ हो गया था। हालांकि इस बार कुछ ही दिन में इसे सुधार लिया गया था, लेकिन बीते एक सप्ताह से एक बार फिर डिजिटल एक्स-रे मशीन का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।