फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health check-up of 130 malnourished children at Jan Arogya Mela

Bhadohi News: जन आरोग्य मेले में 130 कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

Mon, 21 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of 130 malnourished children at Jan Arogya Mela
पीएचसी जमीन फरेंदा में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा। स्रोत-विभाग
जिले के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 2047 मरीजों का इलाज किया गया। 130 कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने ब्लॉक पल्हनी के महाराजपुर और जमीन फरेंदा पीएचसी का निरीक्षण। बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2047 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 867 पुरुष, 875 महिलाएं और 305 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के 42 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। कोविड हेल्प डेस्क पर 201 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 325 डायबिटीज, 314 गैस्ट्रो संबंधी, 241 त्वचा रोग, 196 श्वसन संबंधी, 112 हाइपरटेंशन, 40 लीवर संबंधी, 35 एनीमिया और 8 टीबी से संबंधित मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा 130 कुपोषित बच्चों की भी जांच व आवश्यक परामर्श दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed